About Us
www.himachalabhiabhi.com के माध्यम से हम आपके नजदीक हैं। हमारे दिन की शुरूआत आप के साथ सुबह की चाय से होती है और फिर दिन भर हमारा साथ बना रहता है। सारा दिन नए विचारों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास करते हैं। दिन भर घटने वाले घटनाक्रम को सबसे पहले आपके साथ साझा करने का प्रयास रहता है। साथ ही आपको देश-विदेश से जोड़ने का भी प्रयास करते हैं। नई तकनीक के साथ जहां आप अपने आपको खड़ा पाएंगे,वहीं धर्म. संस्कृति से भी जोडने का बराबर प्रयास करते हैं। ज्ञानवर्धक जानकारी से साथ मनोरंजन सामग्री भी आप को परोसने का काम हम कर रहे हैं। गंभीर विषयों पर चिंतन और चर्चा से बौद्धिक समझ भी बढ़ना भी हमारा ध्येय है। हम केवल खबरों. विशलेष्णों का शुष्क ब्यौरा लेकर नहीं बल्कि एक गतिशील विचार का आधुनिक इतिहास बनने की तरफ बढ़ेंगे। अपनी मर्यादा में रहते हुए सीमा लांघने की नौबत न आए इस बात को अवश्य जहन में रखते हैं।